फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Six patients of scrub typhus and three of dengue admitted

स्क्रब टायफस के छह और डेंगू के तीन मरीज भर्ती

Wed, 20 Oct 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के लोग स्क्रब टायफस और डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्क्रब टायफस के छह और डेंगू के तीन मरीज भर्ती हैं। बदलते मौसम में लोग वायरल बुखार से पीड़ित होकर भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के पुरुष और महिला मेडिकल वार्डों के सभी बिस्तर मरीजों से भरे हैं। वार्ड के सभी बिस्तर मरीजों से भरे होने के चलते अब चिकित्सक भी केवल गंभीर मरीजों को ही दाखिल कर रहे हैं, जबकि अन्य को उपचार, दवाइयां और परामर्श देकर घर भेज रहे हैं। बुधवार को भी अस्पताल के पुरुष और महिला मेडिकल वार्डों में भीड़ रही। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. अनुराग ने कहा कि स्क्रब टायफस से ग्रसित छह मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

इनमें से चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। जबकि बद्दी से लौटी एक लड़की समेत कुल तीन लोगों में डेंगू पाया गया है। तीनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में वायरल बुखार स्क्रब और डेंगू के चलते बिस्तर खाली नहीं मिल रहे हैं। इसलिए कोशिश यह है कि गंभीर बीमारों को ही दाखिल किया जाए और अन्य को उपचार और दवाई देकर घर भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रब टायफस के लक्षण
तेज बुखार, सिरदर्द, खांसी, मांसपेशियों में दर्द, शरीर में कमजोरी, कीड़े के काटने का निशान।
बचने के उपाय
झाडिय़ों व घास वाली जगहों में जाने से बचें, पूरे तन को ढकने वाले कपड़े पहनें, लक्ष्ण दिखने पर चिकित्सक को दिखाएं।
डेंगू के लक्ष्ण-
तेज बुखार, तेज सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना, जोड़ों, हड्डियों व मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर लाल चकते।
बचने के उपाय-
खाली बर्तनों मे पानी जमा न होने दें, मचछर पनपने से रोकें, पूरे तन को ढकने वाले कपड़े पहने, लक्ष्ण होने पर चिकित्सक को दिखाएं। ---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed