{"_id":"5f7f44ea8ebc3e74f325cb30","slug":"show-cause-notice-hamirpur-hp-news-sml3476959109","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से लटका संपर्क सड़क का काम, बीडीओ ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से लटका संपर्क सड़क का काम, बीडीओ ने मांगा जवाब
विज्ञापन
समताना में मनरेगा के तहत रुका संपर्क सड़क का कार्य।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की समताना कलां पंचायत में मनरेगा के तहत संपर्क सड़क मरम्मत का काम 6 माह से बंद है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समताना से समताना अपर की ओर लिंक सड़क का काम 14वें वित्त आयोग के तहत शुरू किया गया था।
लॉकडाउन से पहले काम शुरू हुआ था। मई में एक सप्ताह काम करने के बाद इसे रोक दिया गया। सड़क की निशानदेही वर्ष 2017 में हुई है। इस सड़क निर्माण पर 1 लाख 74 हजार के करीब राशि ग्राम पंचायत समताना कलां ने वर्ष 2017 में खर्च की थी। सड़क पर जिलाधीश की ओर से भी 74 हजार रुपये की राशि व्यय हुई। अब सड़क मरम्मत का काम शुरू करके अचानक से बंद किया जा चुका है। सीमेंट और निर्माण सामग्री भी मौके से जून में उठा ली गई है। बचे काम को न करने के पीछे कई ऐसी वजह बताई जा रही हैं जो समझ से परे है। मामले में दो बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से शिकायत की गई।
जगदीश चंद ने कहा कि भूमि के ऊपर पहले भी सरकारी धन व्यय हुआ है। जल निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए कभी उन्होंने आपत्ति नहीं जताई। इसके बावजूद उनके घर के पास काम बेवजह लटकाया जा रहा है। इस मामले में खंड विकास अधिकारी बिझड़ी ने पंचायत सचिव समताना कलां से जवाब तलब किया है। बीडीओ बिझड़ी हिमांशी शर्मा ने कहा कि पंचायत सचिव से इस संबंध में जवाब मांगा गया है।