फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   shortaise of currency in banks

बैंकों में नहीं पहुंचा कैश, आज मिलेगा वेतन और पेंशन

Wed, 30 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो , हमीरपुर। Updated Wed, 30 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन

 जिला हमीरपुर के बैंकों में न नई करेंसी है और न ही 100-50 रुपये के पुराने करेंसी नोट। वीरवार 1 दिसंबर को जिला के बैंकों से सरकारी कर्मचारियों को वेतन और पेंशन का भुगतान होना है। लेकिन, कैश के अभाव में बैंक प्रबंधक बुधवार से परेशान हैं। अधिकतर राष्ट्रीय बैंकों में 10 नवंबर के बाद नई करेंसी नहीं आई है। ऐसे में वीरवार को स्थिति विकराल रूप धारण कर सकती है।

विज्ञापन


जिला हमीरपुर में पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, यूको बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक, हिमाचल ग्रामीण बैंक समेत कुल 23 बैंकों की 164 बैंक शाखाएं हैं। वहीं, आरबीआई से कैश चेस्ट का लाइसेंस केवल पीएनबी, एसबीआई और एसबीपी समेत कुछेक बैंकों के पास ही है। कैश चेस्ट लाइसेंस धारक बैंक ही आगे अपने अधीन अन्य बैंकों में नई करेंसी का वितरण करते हैं। लेकिन, नई करेंसी 90 फीसदी बैंकों के पास नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को उपायुक्त हमीरपुर ने बैंक प्रबंधकों के साथ एक बैठक की। उपायुक्त ने बैंक प्रबंधकों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को कैश शार्टेज को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


75 हजार लोग निकालेंगे वेतन और पेंशन
हमीरपुर जिला में करीब 75 हजार लोग हैं, जो बैंकों से वेतन और पेंशन निकालते हैं। प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में सेवारत करीब 10,184 कर्मचारी हैं। इसके अलावा बोर्ड, निगमों और जिले में चार नगर निकाय के कर्मचारी भी हैं। केंद्र सरकार के कर्मचारी, पेंशनर समेत प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों की भी एक बड़ी संख्या जिले में है। वहीं, जिले में अधिकतर सैनिक परिवार हैं। इन कर्मचारियों और पेंशनरों को बैंकों के माध्यम से ही भुगतान होता है। अगर कर्मचारियों की डिमांड पूरी नहीं हो पाएगी तो बाकी आम जनता को बैंकों से क्या उम्मीद रहेगी, यह तो वीरवार को ही पता चलेगा।


क्या कहते हैं अधिकारी
उपायुक्त हमीरपुर मदन चौहान ने कहा कि पहली दिसंबर को कर्मचारियों और पेंशनरों को बैंकों से भुगतान होना है। इसके चलते उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को जरूरी कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में भी माइक्रो एटीएम स्थापित किया जाएगा। लीड बैंक मैनेजर अवतार सिंह ने कहा कि पहली दिसंबर को कर्मचारियों को वेतन और पेंशन का भुगतान करने के लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed