फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shops in the Diyotsiddha temple complex will remain open on Saturday-Sunday

शनिवार-रविवार दियोटसिद्ध मंदिर परिसर की दुकानें रहेंगी खुुली

Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shops in the Diyotsiddha temple complex will remain open on Saturday-Sunday
हमीरपुर में गर्म कपड़ों की खरीदारी करतीं महिलाएं। -संवाद - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर की दुकानें शनिवार और रविवार को भी खुली रहेंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है। बता दें कि शनिवार और रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की आमद अधिक रहती है। श्रद्धालुओं को यहां भोजन और प्रसाद की कोई परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है कि शनिवार और रविवार को दुकानें खुली रखी जाएं। मंदिर ट्रस्ट ने सरकार के आदेशों के तहत यहां लगने वाला लंगर पहले ही बंद कर रखा है।
विज्ञापन

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए समय-समय पर हिदायत दी जा रही है। मंदिर में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि कोरोना संक्रमण की संभावना न हो। गत दिवस व्यापार मंडल ने भी जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट से गुजारिश की थी कि मंदिर परिसर की दुकानों को खुला रखा जाए, ताकि दुकानदारों की रोजी रोटी प्रभावित न हो। क्योंकि मंदिर परिसर में दुकानदारी करने वाले लोग पूरी तरह अपनी आजीविका के लिए श्रद्धालुओं पर ही निर्भर रहते हैं। इसी के चलते प्रशासन व सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि मंदिर परिसर की दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन

इस संदर्भ में बड़सर के एसडीएम एवं मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन शशि पाल शर्मा का कहना है कि सरकार के निर्देशानुसार उत्तर भारत के शक्ति पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में शनिवार व रविवार के दिन बाजार खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed