{"_id":"61e84b4f20ecf0434e4ce641","slug":"shoping-complex-to-be-built-hamirpur-hp-news-sml3971822156","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्रामगृह और शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण करेगी पंचायत समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्रामगृह और शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण करेगी पंचायत समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन। पंचायत समिति नादौन की बैठक बुधवार को चेयरमैन कमल दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव पुरी, पंचायत निरीक्षक पम्मी कुमार, उपनिरीक्षक जीत सिंह, बीडीसी उपाध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति को इनाम के तौर पर प्रदेश सरकार से मिली राशि से एक विश्रामगृह का निर्माण और बस अड्डे के निकट खाली पड़ी भूमि में 20 लाख से 8 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। जबकि पंचायत समिति कार्यालय परिसर में खाली पड़ी भूमि पर पार्किंग बनाई जाएगी तथा वहां पार्किंग शुल्क तय किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण योजना के तहत विकास खंड नादौन को वर्ष 2021-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया था। पुरस्कार राशि के तौर पर ब्लॉक को प्रदेश सरकार की ओर से 25 लाख रुपये मिले थे। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 3 करोड़ का बजट तथा 15वें वित्त आयोग के लिए सभी पंचायतों में विकास कार्यों पर 3 करोड़ 43 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा मनरेगा के तहत 2354.74 लाख रुपये खर्च करने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के दौरान कोविड को लेकर चर्चा हुई, जिसमें उचित दिशा निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा सोलर लाइट लगवाने तथा बैठने के लिए उत्तम दर्जे के बैंच लगवाने पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान गत वर्ष हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा आय-व्यय का ब्योरा रखा गया। खंड विकास अधिकारी संजीव पुरी तथा बीडीसी चेयरमैन कमल दत्त शर्मा ने सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में कोविड-नियमों का पालन करवाने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, हरीश, मनजीत, सीमा देवी, सरिता, सविता, विमला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।