{"_id":"583dc99d4f1c1b051cde62bc","slug":"shop-burnt-to-ashes-goods-worth-three-lakhs-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोटा में जली दुकान, साढ़े तीन लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोटा में जली दुकान, साढ़े तीन लाख का नुकसान
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, भोटा
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत मुख्य कस्बे में सोमवार अल सुबह एक सब्जी की दुकान में अचानक आग भड़क गई। आग से दुकान के भीतर तीन रेफ्रिजरेटर, नकदी, सब्जी और फल समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
प्रशासन ने पीड़ित को 10 हजार की फौरी राहत जबकि व्यापार मंडल ने 31 हजार रुपये का आर्थिक मदद दी। पवन कुमार पुत्र मनसा राम निवासी भोटा रोजाना की तरह सोमवार शाम दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह तड़के करीब चार बजे उसे फोन से सूचना मिली कि उसकी दुकान में आग भड़क गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पूरा परिवार मौके पर पहुंचा। इसकी सूचना उन्होंने दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है। अंदेशा है कि शरारती तत्वों ने ही यह आग लगाई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही हलका पटवारी ने मौके पर नुकसान का आकलन कर लिया जबकि पीड़ित दुकानदार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी। व्यापार मंडल ने भी 31 हजार की राशि एकत्रित कर पीड़ित दुकानदार को सौंपी।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष सन्नी शर्मा, उप प्रधान रिपल दुग्गल, ललित मोहन, शरण प्रसाद, पंकज गुप्ता, पंकज सोनी, अरुण सोनी, सुशील शर्मा, नपं अध्यक्ष सर्वजीत कौर ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को उचित मुकावजा देने की मांग की है। पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई शांति स्वरूप का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।