फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Set a goal and work hard to achieve it: Satpal

लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए करें मेहनत : सतपाल

Wed, 27 Apr 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Set a goal and work hard to achieve it: Satpal
हिमाचल पब्लिक स्कूल सुजानपुर में आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में सं - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए और इसे हासिल करने के लिए मेहनत और लग्न के साथ-साथ समयावधि तय करनी चाहिए। यह बात हिमाचल पब्लिक स्कूल सुजानपुर में सदर थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कही है। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि बिना हेल्मेट, सीट बेल्ट के चालान करने का मुख्य मकसद वाहन चालकों को सुरक्षित करना और सड़क हादसों से बचाना है। उन्होंने आह्वान किया कि नाबालिग वाहन न चलाएं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने मोबाइल के कुप्रभाव और साइबर क्राइम से अवगत कराते हुए कहा कि मोबाइल व इंटरनेट का प्रयोग सही जानकारी के लिए करें। किसी भी व्यक्ति के साथ बैंक एटीएम नंबर, ओटीपी और खाता नंबर आदि व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि अनजान व्यक्ति से कार या अन्य वाहन में लिफ्ट न लें, अगर जरूरी है तो अपने परिजनों को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि छात्र नशे से दूर रहें और नशा फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। नशे में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाती है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम और योग करने के टिप्स दिए। विद्यार्थियों को माता-पिता, परिजनों तथा शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे ही बच्चों के अच्छे संस्कार झलकते हैं। जब बच्चा किसी अच्छे मुकाम को हासिल करता है तो परिवार के साथ शिक्षक और स्कूल का नाम भी रोशन होता है। परीक्षाओं की तैयारी और कॅरिअर काउंसलिंग के बारे में भी बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इससे पहले हिमाचल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक वाईएस डोगरा तथा प्रधानाचार्य स्वप्न गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
प्रधानाचार्य स्वप्न गुप्ता ने कार्यक्रम के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिली है। उन्होंने थाना प्रभारी का भी छात्रों को जागरूक करने के लिए आभार जताया। इस मौके पर स्कूल के उप प्रबंधक सौरभ ठाकुर, शारीरिक अध्यापक पीपी सिंह, भूपेंद्र, शैलजा डोगरा सहित अन्य मौजूद रहे।
क्या कहते हैं विद्यार्थी
सरेआम नशा करने वालों का क्या करें : अमीशी
कक्षा आठवीं की छात्रा अमीशी डोगरा ने थाना प्रभारी से सवाल किया कि कोई सरेआम नशा करे तो क्या करना चाहिए। इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसे व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है।
कानून की जानकारी अनिवार्य : अरविंद
जमा दो के अरविंद ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी मिली है। एक विद्यार्थी को इन कानूनों की जानकारी होना अनिवार्य है, ताकि वह इसका पालन करे और अन्य को भी जागरूक करे।
लक्ष्य के लिए मेहनत जरूरी : प्रिया
दसवीं कक्षा की प्रिया ने कहा कि कार्यक्रम में लक्ष्य निर्धारित करने के साथ-साथ उसे पाने के लिए मेहनत करने की सीख मिली है। थाना प्रभारी ने सरल शब्दों में जागरूक किया है। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए।

पुलिस का सहयोग करें, डरें नहीं : आरुषि
आठवीं कक्षा की आरुषि ठाकुर ने कहा कि बच्चों को इस कार्यक्रम से महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी मिली है। पुलिस के प्रति कई बार मन में डर रहता है, लेकिन पुलिस हमारी सहायता के लिए है, इसलिए डरने की बजाय पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed