फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Served gram, lentils and rice to children for lunch

बच्चों को दोपहर के भोजन में परोसे चने, दाल और चावल

Wed, 02 Mar 2022 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। समय : सुबह 10 बजकर 20 मिनट हुए हैं। राजकीय प्राथमिक केंद्रीय स्कूल हमीरपुर में दोपहर के भोजन के लिए सूची के हिसाब से बुधवार को बच्चों के लिए चने, उड़द की दाल और चावल बन रहे हैं। मिड-डे-मील वर्कर ज्ञानो देवी भोजन पका रही हैं। 11 बजकर 30 मिनट हुए हैं और खाना पककर तैयार हो चुका है। अब पहली, दूसरी कक्षा के छात्रों को मध्याह्न भोजन खिलाने के लिए अध्यापक ने सभी बच्चों को पंक्तियों में बुलाकर हाथ धुलवाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

सबसे पहले पहली, दूसरी कक्षा के छात्रों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खाने के लिए बैठाया गया। इसी अंतराल में तीसरी कक्षा को 11:50 पर मध्याह्न भोजन परोसा गया। वहीं, चौथी और पांचवीं कक्षाओं के छात्रों को 20 मिनट बाद 12:10 पर खाना परोसा गया। दो बच्चे घर से टिफिन लेकर पहुंचे हैं, इन्हें भी इन्हीं बच्चों के साथ बैठाकर खाना खिलाया और मिड-डे मील के चावल व दाल भी परोसी गई।
विज्ञापन

12 बजकर 30 मिनट हो गए हैं। स्कूल की सभी पांच कक्षाओं के छात्रों ने खाना खा लिया है। रोजाना 20-20 मिनट के अंतराल पर ही प्रत्येक कक्षा के छात्रों को मिड-डे मील खिलाया जाएगा। सीएचटी नीलम शर्मा का कहना है कि स्कूल में पहली से लेकर पांचवीं तक कुल 161 बच्चे अध्ययनरत हैं। बुधवार को 122 छात्रों ने मध्याह्न भोजन ग्रहण किया। जबकि, शेष स्कूल से अनुपस्थित थे और दो बच्चे घर से टिफिन लेकर आए हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कोरोना नियमों का पालन पूरी तरह किया जा रहा है। जिसके लिए पहले से ही मिड-डे मील वर्करों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसके चलते सोमवार को ही रसोई घर की साफ सफाई, बर्तनों की सफाई करवाई गई। मध्याह्न भोजन बना रही मिड-डे-मील वर्कर को मास्क पहनकर खाना बनाने के दिशा निर्देश दिए गए है। इससे पूर्व कोरोना काल से स्कूलों में मध्याह्न भोजन न मिलने पर बच्चों को घरों पर ही सूखा राशन उपलब्ध करवाया जा रहा था। वहीं, स्कूल खुलने के बाद बच्चे घरों से अपना लंच पैक करवाकर स्कूल ला रहे थे। अब सभी बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल स्कूल में 252 बच्चों को परोसा मिड-डे मील
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने बताया कि यहां छठी से आठवीं कक्षा के कुल 476 बच्चे हैं। जिसमें से बुधवार को 252 बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा गया। कोरोना नियमों को ध्यान में रखकर अध्यापकों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।

बयान
जिले के 532 स्कूलों में पका मिड-डे मील
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर ने बताया कि जिले के सभी प्राइमरी, माध्यमिक स्कूलों के मुख्याध्यापकों, सीएचटी को मिड-डे मील योजना को लेकर पहले से ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना नियमों को ध्यान में रखकर ही मिड-डे मील योजना का भोजन पकाया जा रहा है। मिड-डे मील को लेकर वर्करों को पहले से एक दिवसीय कार्यशाला में ट्रेनिंग दी जा चुकी है। सभी स्कूलों में एसओपी का पूरी तरह पालन करवाया जा रहा है। जिले के 532 प्राइमरी और मिडल स्कूलों में मिड-डे मील पकाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed