फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Senior citizens forced to stand in queue for hours at SRL Lab

एसआरएल लैब में घंटों कतार में खड़े होने को मजबूर सीनियर सिटीजन

Thu, 14 Oct 2021 08:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens forced to stand in queue for hours at SRL Lab
मेडिकल कॉलेज की एसआरएल लैब के बाहर लगी कतार। यहां कोरोना नियमों का पालन भी नहीं हो रहा। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की एसआरएल लैब में वरिष्ठ नागरिकों को अपनी जांच करवाने के लिए कतार में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यहां वरिष्ठ नागरिकों को भी सामान्य नागरिकों की लगी कतार में ही खड़ा होना पड़ रहा है। इस कारण वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में जांच करवाने के बाद जब यहां टेस्ट करवाने की बारी आती है तो पहले से बीमार वरिष्ठ नागरिकों को उसी कतार में लगने को कहा जाता है, जहां पर सामान्य लोग खड़े होते हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक एवं अणु निवासी मान चंद ठाकुर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को आम लोगों के साथ कतार में खड़े होने को कहा जाता है। कतार में महज पांच से दस ही वरिष्ठ नागरिक होते हैं, जिन्हें अपना टेस्ट करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वह भी जब अस्पताल गए तो एसआरएल लैब के कर्मचारी ने पूछने पर बताया कि लैब टेस्ट करवाने हैं तो कतार में खड़ा होना पड़ेगा अन्यथा आप जा सकते हैं। टेस्ट किसी दूसरी जगह करवाएं। इस तरह के दुर्व्यवहार से वरिष्ठ नागरिकों को ठेस पहुंचती है। यहां कतार में कोरोना नियमों की भी पालना नहीं होती है।
विज्ञापन

कतार में बिना सामाजिक दूरी के ही लोग खड़े रहते हैं। इससे संक्रमण का खतरा भी अधिक रहता है। मान चंद ठाकुर ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए लैब के बाहर अलग से व्यवस्था की जाए। इस संबंध में एसआरएल लैब के प्रभारी डॉ. राजीव डोगरा ने कहा कि जगह की कमी होने के कारण यहां महज एक ही काउंटर लगा है। अन्य काउंटर नहीं लगाया जा सकता है। अगर किसी सीनियर सिटीजन को हम पहले टेस्ट करवाने के लिए भेज देते हैं तो कतार में लगे अन्य लोग हंगामा करते हैं। अगर अस्पताल प्रबंधन ही कोई व्यवस्था करे तो समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed