फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   seminar of bjp youth morcha

चुनावी बेला पर नशा और इसे बांटने वालों से बचें युवा: धूमल

Sat, 16 Apr 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
seminar of bjp youth morcha
टौणी देवी में युवा प्रशिक्षण शिविर के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भाजुयमो कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
टौणी देवी (हमीरपुर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सुजानपुर के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को टौणी देवी मंदिर प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। इससे पहले यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का भाजयुमो मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष कपिल मोहन शामा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस प्रशिक्षण शिविर में जो भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं, सबसे पहले पार्टी की विचारधारा और किस तरह से भारतीय जनता पार्टी दो सांसदों से आज सैकड़ों सांसदों में तबदील हुई है, इसकी जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले केंद्र में कांग्रेस सरकार का राज था। उस समय के हालात क्या थे। जब से देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर विराजमान हुए हैं, तब से लेकर अब तक देश में जो भी योजनाएं चली हैं, उनका सीधा लाभ देश के प्रत्येक नागरिक को मिला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चुनावी बेला है, युवा विशेषकर इस चुनावी बेला पर नशे से बचें। नशे बांटने वालों से बचें। प्रशिक्षण शिविर में जो भी युवा भाग ले रहे हैं, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed