{"_id":"6ac7f62c09c5b33deb08bc3c","slug":"self-help-groups-from-across-the-district-will-be-registered-on-the-app-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-211267-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिलेभर के स्वयं सहायता समूहों का एप पर होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिलेभर के स्वयं सहायता समूहों का एप पर होगा पंजीकरण
Fri, 09 Oct 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के स्वयं सहायता समूहों को अब ‘गृहिणी स्वयमरोजगार परियोजना’ एप पर पंजीकृत किया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गृहिणी स्वयं स्वरोजगार संघ ने यह एप लांच किया है।
एप के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों का प्रबंधन डिजिटल और पारदर्शी बनाने के साथ महिलाओं को उनके हुनर के अनुसार प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे घर के कामकाज के साथ स्वरोजगार करने की इच्छुक महिलाओं को अपने हुनर को व्यवसाय से जोड़ने में मदद मिलेगी। ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करवाने और उचित दाम दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और एमएसएमई विभाग की स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी महिलाओं तक पहुंचाई जाएगी।
जिला ग्रामीण विकास एजेंसी की ओर से महिलाओं को गृहिणी स्वयं स्वरोजगार संघ से जुड़ने और विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।कोट
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को एप के बारे में जागरूक किया जा रहा है, ताकि उन्हें कारोबार संचालन को लेकर प्रेरित और जागरूक किया जा सके। -अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक सह परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी