फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   SDM angry over glass scattered in Sujanpur ground

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर मैदान में बिखरे कांच पर एसडीएम तल्ख

Thu, 21 Dec 2023 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक सुजानपुर चौगान की सफाई को लेेकर अधिकारी आगे आए हैं। बुधवार को एसडीएम सुजानपुर राकेश शर्मा, नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप चौहान, खंड विकास अधिकारी कार्यालय कर्मियों सहित नगर परिषद के पार्षदों, स्थानीय लोगों, सफाई कर्मियों ने ऐतिहासिक मैदान की सफाई का कार्य शुरू किया। इस दौरान पाया गया कि मैदान के भीतर कूड़ा कर्कट तो कम है लेकिन टूटी हुई कांच की बोतल बहुत ज्यादा बिखरी हुई हैं।
विज्ञापन



पड़ताल के बाद पाया गया कि यह टूटी हुई कांच की बोतलें शराब और बीयर की हैं। मैदान के भीतर शराब और बीयर की टूटी बोतलें मिलने पर उपमंडल अधिकारी राकेश शर्मा ने मौके पर सुजानपुर पुलिस को संबंधित विषय पर सूचित किया और मैदान के निरीक्षण को लेकर मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस कर्मी मैदान में पहुंचे। एसडीएम ने पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि मैदान में टूटी कांच की बोतल इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि मैदान के भीतर कुछ शरारती तत्व बेखौफ मदिरापान कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह का गलत काम करने वाले लोगों पर पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि मैदान की सफाई के दौरान ज्यादातर कूड़ा कर्कट मूंगफली के छिलके, चिप्स, कुरकुरे के खाली रैपर सामने आए हैं। इन्हें बोरे में भरकर इकट्ठा कर लिया गया है। इस दौरान अधिकारी ने मैदान के भीतर बैठे शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि मैदान के भीतर जो कुछ मर्जी खाएं लेकिन वेस्ट सामग्री को अपने साथ मैदान के बाहर ले जाएं और मैदान के चारों तरफ जो कूड़ा दान लगाए गए हैं, उसमें डालें। मैदान के भीतर रात के अंधेरे में कुछ शरारती तत्व खुले में मदिरापान करते हैं और कांच की बोतलें वहीं मैदान में तोड़कर चले जाते हैं। इसके साथ-साथ अक्सर मैदान के भीतर शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी ताश पत्ते खेलते रहते हैं। एसडीएम राकेश शर्मा ने कहा कि मैदान के भीतर किसी भी तरह का गलत कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस को निर्देश दिए हैं कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मैदान की सुरक्षा और सुंदरता प्रत्येक इलाकावासी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed