गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। नादौन के पूर्व विधायक एवं एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान छात्रों में विकिता, प्रियंका, तनु, कनिका ठाकुर, रिया, मुस्कान, भूमिका, अखिल, कर्ण कौशल, जतिन, रजनीश, कुनाल, अनमोल, शिवानी, रितिका, स्वाति, रीमा, कनिका आदि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राधा नाचेगी..., राजस्थानी गीत, समूहगान, जय हो, गुलाबी पग, स्किट, पंजाबी बोलियां, रंगीलो म्हारो ढोलना, नाटी, गिद्दा, एकल गान, समूहगान आदि प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य मदन लाल बन्याल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों में दीपिका, रितिका, नेहा, दीक्षा, साक्षी ठाकुर, रोहाना वालिया, शिवानी, अंशिका, साहिल, सायसा शर्मा, सौरव, सोनल, निर्मला, महक, अर्चना, निशांत, तमन्ना, विवेक कुमार, दिशा, आदित्य, शुभ लखनपाल, रिषभ, प्राची, साक्षी, त्रिवेणी शर्मा आदि को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल शर्मा, नादौन ब्लाक समिति अध्यक्ष विनोद पठानिया, भाजपा मंडलाध्यक्ष हरदयाल सिंह, एसएमसी अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, बीडीसी विजय कुमार, राजेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधानाचार्य आरके लखनपाल, पूर्व बीडीसी विमला देवी आदि मौजूद रहे।