फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Savitri and Santosh got first place in lemon race

Hamirpur (Himachal) News: नींबू दौड़ में सावित्री और संतोष ने पाया प्रथम स्थान

Sat, 23 Mar 2024 12:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:48 PM IST
विज्ञापन
नींबू दौड़ में सावित्री और संतोष ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन


आंगनबाड़ी जाहू कलां में मनाया वृत्त स्तरीय पोषण पखवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में वृत्त स्तरीय पोषण पखवाड़े का आयोजन शुक्रवार को पर्यवेक्षक सुनील कुमार नड्डा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घरों से पकाकर लाए स्वादिष्ट पकवानों की प्रदर्शनी लगाकर पोषण के बारे में जागरूक किया। नींबू दौड़ प्रतियोगिता में सावित्री रांगड़ा और संतोष कुमारी प्रथम रहीं। जबकि, बच्चों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में शगुन और आयुष अव्वल रहे। पर्यवेक्षक सुनील कुमार नड्डा ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर के सुधार के लिए विभागीय निर्देश पर पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।



बच्चे और महिलाएं पौष्टिक आहार की कमी के कारण अनेकों बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं और युवाओं का पोषण बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उम्र के बढ़ने से शरीर का तेजी के विकास होता है। इसके लिए अधिक ऊर्जा और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इस दौरान आंगनबाडी केंद्र सुलगवान की गर्भवती माता कमलेश कुमारी की गोद भराई करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्नेहलता, सीएचओ पूनम कविता, अंकिता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री रांगड़ा, सरला देवी, अंजना, विमला देवी, प्रोमिला, संतोष कुमारी, वीना देवी, परमिला, रीना देवी, कुसुमलता, कुसुम, अनुपमा, मीना देवी, कमलेश कुमारी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed