{"_id":"965c40a0c1a92baa84b3498913518552","slug":"sarvjeet-kaur-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं भोटा की अध्यक्ष बनी सर्वजीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं भोटा की अध्यक्ष बनी सर्वजीत कौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ (हमीरपुर)।
Updated Mon, 18 Jan 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत भोटा में सर्वजीत कौर को अध्यक्ष और शमा कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने चुने गए सात पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तदोपरांत चुनाव के लिए कहा गया।
विज्ञापन
सात पार्षदों में से पांच कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने बताया कि सर्वजीत कौर को अध्यक्ष औैर शमा देवी को उपाध्यक्ष चुन लिया है। उसके उपरांत लिखित चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई। चुने गए सात पार्षदों में सर्वजीत कौर, मीरां देवी, शरण प्रसाद, शमा देवी और रींका देवी कांग्रेस समर्थित पार्षद हैं।
विज्ञापन
अरुण कुमार अकेले भाजपा समर्थित पार्षद हैं। अश्वनी कुमार निर्दलीय पार्षद हैं। इस बार अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। नगर पंचायत भोटा में यह पहला मौका है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर महिलाएं काबिज हुई हैं।
विज्ञापन