फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sanitisation

जिला के सरकारी स्कूल भवनों की सफाई और सैनिटाइजेशन शुरू

Tue, 11 Aug 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संकट के चलते करीब चार माह से बंद पड़े जिला के स्कूल भवनों की सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू हो गया है। जिला शिक्षा विभाग ने शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार इन भवनों की सफाई शुरू करवा दी है। हालांकि अभी स्कूल खुलने का कोई पता नहीं है लेकिन विभाग को स्कूलों की साफ-सफाई रखने के निर्देश मिल चुके हैं। अध्यापक-अभिभावक की ऑनलाइन बैठक में जिला के 60 फीसदी से अधिक अभिभावक फिलहाल स्कूल न खोलने के पक्ष में हैं। अभिभावकों के अनुसार जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक स्कूल न खोले जाएं। ऑनलाइन पढ़ाई ही सुचारु रखी जाए।
विज्ञापन

बता दें के जिला में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत कुल 480 प्राइमरी और 117 मिडल स्क्ूल हैं। जबकि उच्च शिक्षा विभाग के तहत 94 सीनियर सेकेंडरी और 67 हाई स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब 42 हजार छात्र पढ़ाई करते हैं, लेकिन कोरोना के कारण ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। हालांकि अभी सरकार की तरफ से स्कूल शुरू करने के कोई निर्देश नहीं हैं, लेकिन स्कूलों को साफ करने के निर्देश जिला शिक्षा विभाग को मिल गए हैं। उपनिदेशक उच्च शिक्षा दिलबर जीत चंद्र का कहना है कि स्कूलों को साफ व सैनिटाइज करने के निर्देश मिले हैं। ऑनलाइन पीटीएम में 60 फीसदी से अधिक अभिभावक वैक्सीन आने तक स्कूल न खोलने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed