फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Samples cullected with tomato ketchup and flour in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: औद्योगिक क्षेत्र हमीरपुर में टोमाटो कैचअप और आटा के सैंपल लिए

Wed, 30 Aug 2023 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 30 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Samples cullected with tomato ketchup and flour in Hamirpur
औद्योगिक क्षेत्र हमीरपुर में सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।(स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को सहायक आयुक्त अनिल शर्मा की अगुवाई में औद्योगिक क्षेत्र हमीरपुर में अचानक छापेमारी की। विभाग की टीम ने अचानक दबिश देकर टोमाटो कैचअप और आटा आदि के सैंपल भरे हैं। विभाग की दबिश से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को उचित गुणवत्ता की मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में विभाग ने निरंतर खाद्य पदार्थों के सैंपल ले रहा है। इसी के तहत विभागीय टीम ने मंगलवार को हमीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में दबिश देकर सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने उद्योगों का निरीक्षण करने सहित दुकानदारों को भी सफाई रखने के साथ-साथ उचित गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने के निर्देश दिए। हमीरपुर से भरे गए सैंपल को अब जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। अगर सैंपल फेल पाए जाते हैं तो संबंधित दुकानदार और उद्योग के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिले में जून माह में भरा गया शरबत का सैंपल फेल हुआ है। इसके बाद विभाग अधिक सक्रिय हो गया है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधु बाला, लैब सहायक चंदन भारद्वाज, अक्षय कुमार, संदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed