फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sample report came after one and a half month, two were found to be misbranded

Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ माह बाद आई सैंपल रिपोर्ट, दो निकले मिस ब्रांडेड

Fri, 19 Dec 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 19 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दिवाली पर्व के दौरान लिए गए खाद्य पदार्थों के सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। करीब डेढ़ माह बाद आई जांच रिपोर्ट में दो सैंपल मिस ब्रांडेड पाए गए हैं। इनमें पंजीरी लड्डू और सोन पापड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिवाली के दौरान मिलावट पर रोक लगाने और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हमीरपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 16 सैंपल भरे थे। इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेजा गया था। अब प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में यह सामने आया है कि पंजीरी लड्डू और सोनपापड़ी के सैंपल निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए और उन्हें मिस ब्रांडेड की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

अब संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई करके जुर्माना लगाया जाएगा। त्योहारी सीजन में विभाग ने सैंपल लेते समय दोनों दुकानों से मिठाइयों को सील करवा दिया था, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

त्योहारों के दौरान विशेष निगरानी अभियान चलाया जाता है और आगे भी खाद्य सामग्री में मिलावट करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम जनता के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ न हो। -डॉ. अभिषेक ठाकुर, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article