फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sainik school principal resistered case

सैनिक स्कूल प्रिंसिपल के साथ गाली गलौज, जान से मारने की धमकी

Fri, 25 Sep 2020 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर फिर से पुलिस कार्रवाई के कारण सुर्खियों में है। इस बार स्कूल के प्रिंसिपल को जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रिंसिपल की पत्नी ने शुक्रवार को सुजानपुर थाने में पहुंचकर इस मामले की शिकायत दी है। महिला ने बताया कि 20 सितंबर की शाम को स्कूल के एडम अफसर और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति दोनों उनके निवास स्थान पर आए थे।
विज्ञापन

इस दौरान इन दोनों ने उनके पति के साथ गाली गलौज किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इससे पहले इसी साल स्कूल के एक छात्र ने पुलिस को रैगिंग के आरोप में शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। लेकिन, इसी बीच कोरोना वायरस के कारण मार्च माह के अंत में लॉकडाउन लगने से स्कूल बंद हो गए और सीनियर छात्र द्वारा जूनियर की रैगिंग का यह मामला अधर में लटक गया। अब फिर से इस मामले की जांच शुरू होने वाली है। रैगिंग मामले में पीड़ित छात्र ने स्कूल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed