फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rojgar sevak, computer operators strilke enters second day

रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल जारी

Fri, 27 May 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज, नादौन, बिझड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज, नादौन, बिझड़ी Updated Fri, 27 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Rojgar sevak, computer operators strilke enters second day
पंचायत एक्ट - फोटो : demo pics

संयुक्त कार्यवाही समिति, ग्रामीण विकास विभाग की खंड स्तर पर अनिश्चिकालीन हड़ताल दूसरे दिन में प्रवेश कर गई। शुक्रवार को हड़ताल के दूसरे दिन कंप्यूटर ऑपरेटरों और समस्त ग्राम सेवकों ने बीडीओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मांगों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कंप्यूटर ऑपरेटरों और ग्राम रोजगार सेवकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द उनके लिए नियमितीकरण की पॉलिसी बनाई जाए ताकि उन्हें सम्मानजनक वेतन मिल सके।
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी है कि मांगे पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मांग की है कि वे आठ साल से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। विभाग में जूनियर सहायक/क्लर्क के पद पर उन्हें नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम रोजगार सेवक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज चौहान, राजकुमार, अमर जीत, नरेंद्र कुमार, राजदेव, नीलम, ललिता और रंजू आदि ने कहा कि उनकी मांगे जायज हैं। प्रदेश सरकार को चाहिए कि इनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

इनके हड़ताल पर रहने से मनरेगा कार्य प्रभावित होंगे। मनरेगा कार्य प्रभावित होने से मजदूर वर्ग को मजदूरी नहीं मिल पाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में विकासकार्य भी ठप हो जाएंगे।

कंप्यूटर ऑपरेटरों और ग्राम सेवकों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन तेज करना पड़ेगा। इसके लिए सरकार और विभाग जिम्मेवार होंगे।


भोरंज में एपीएमसी के अध्यक्ष प्रेम कौशल हड़ताल पर बैठे ग्राम रोजगार सेवकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों से मिले। उन्होंने उनकी मांगों को जल्द मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed