फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Robotic lab will be built in the under construction medical college.

Hamirpur (Himachal) News: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बनेगी रोबोटिक लैब

Sun, 01 Oct 2023 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ में द्वितीय चरण के तहत रोबोटिक लैब का भी निर्माण कार्य किया जाएगा। इस रोबोटिक लैब में आधुनिक मशीनों को स्थापित करने की योजना है, ताकि मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें। वहीं, द्वितीय चरण के तहत वहां पर नर्सिंग कॉलेज, मदर केयर यूनिट, ऑडिटोरियम, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, चिकित्सकों, प्रशिक्षु चिकित्सकों, एडी, प्राचार्य, अन्य स्टाफ सदस्यों, क्लास फोर के कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे। रोबोटिक लैब स्थापित होने से जो सर्जरियां चिकित्सक हाथों से करते हैं, वह रोबोटिक मशीनरी से की जाएंगी। कैंसर के मरीजों, शल्य विभाग में आने वाले मरीजों व अन्य विभागों के मरीजों को भी इसका लाभ होगा। वहीं, द्वितीय चरण के तहत जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड, बैंक आदि के लिए अलग से भवन बनेगा। हालांकि इन सबका निर्माण प्रदेश सरकार से बजट मिलने के बाद ही हो पाएगा। इस बारे में डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि सरकार की रोबोटिक लैब बनाने की योजना है। प्रदेश सरकार ही इस पर कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed