{"_id":"6ac54f80ed713d1a44062bb7","slug":"roadmap-prepared-for-upcoming-programs-in-the-bjps-samirpur-mandal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-211048-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भाजपा समीरपुर मंडल में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भाजपा समीरपुर मंडल में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार
Wed, 07 Oct 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
समीरपुर में आयोजित जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिलाध्यक्ष रा
हमीरपुर। भाजपा जिला हमीरपुर के समीरपुर मंडल में मंगलवार को कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन करते हुए अगले तीन महीनों की रूपरेखा और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति तैयार की गई।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि जिला प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा सचिव अमित ठाकुर ने पदाधिकारियों से पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग ली और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि अगले तीन महीनों में जिला स्तर पर अल्पकालिक विस्तारक योजना चलाई जाएगी। इसके तहत दूसरे विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले विस्तारक विभिन्न मंडलों में जाकर संगठनात्मक ढांचे और गतिविधियों का विश्लेषण करेंगे। जहां संगठन को मजबूत करने की जरूरत होगी, वहां सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को गंभीरता और सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।