{"_id":"5ddd206a8ebc3e5494744432","slug":"road-demage-hamirpur-hp-news-sml315491336","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन के पद पर दो-दो अधिकारी, फिर भी सड़कें बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन के पद पर दो-दो अधिकारी, फिर भी सड़कें बदहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाड़ा-पैरवी वाया खलौत सड़क की खस्ता हालत से हादसों का खतरा बना हुआ है। पैरवी से खलौत खड्ड तक सड़क नाले में तबदील हो चुकी है। बिझड़ी-घोड़ीधबीरी मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते इसे यातायात के लिए बंद कर बाड़ा-पैरवी सड़क को वैकल्पिक मार्ग के रूप में खोला गया है। लेकिन, इस सड़क की हालत खराब होने के चलते चौपहिया वाहन चालकों को कई मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, कई दोपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस मार्ग की स्थिति पिछले कई वर्षों से खराब चल रही है। लेकिन, विभाग ने इसकी मरम्मत करना उचित नहीं समझा है।
उपमंडल बड़सर में सड़कों की गुणवत्ता और व्यवस्था को लेकर लोनिवि पूर्व में भी चर्चा में रहा है। हैरत की बात की है कि बड़सर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता की कुर्सी पर वर्तमान में एक नहीं दो-दो अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन, सड़कों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखने तथा पुरानी सड़कों की व्यवस्था को सुधारने के बजाए अधिकारी कुर्सी के लिए पसीना बहा रहे हैं। स्थानीय लोगों में राज कुमार, मुकेश कुमार, सरवन सिंह, अजय कुमार, विकास, अनिल कुमार, राजीव कुमार, सुरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, जगदीश चंद, रामपाल, पवन कुमार सहित अन्य का कहना है कि बड़सर की अधिकतर सड़कों की हालत विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते बदहाल है। विभागीय अधिकारी सड़कों की गुणवत्ता और रखरखाव की तरफ ध्यान देने के बजाय कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं। जिस कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने विभाग को चेताते हुए कहा है कि विभाग बाड़ा-पैरवी सड़क की हालत को सुधारे नहीं तो शीघ्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।
खस्ताहाल हिस्से को ठीक करवा दिया जाएगा
बिझड़ी-घोड़ी धबीरी सड़क को निर्माण कार्य के चलते यातायात के लिए बंद किया गया है। घोड़ी-धबीरी से बिझड़ी जाने के लिए बाड़ा-पैरवी मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में खोला गया है। अगर इस सड़क का कुछ हिस्सा खराब हो गया है तो उसे ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
अनिल कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि।