फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   road accident

टियाले से टकराई तेज रफ्तार कार, आराम कर रहे वृद्ध की मौत

Sat, 11 Jul 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
गारली (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के गांव भालत में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कार चालक को गिरफ्तार कर छानबीन की जा रही है। कार चालक बड़सर उपमंडल की ग्यारहग्रां पंचायत का प्रधान है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रधान किशोरी लाल पुत्र भंडारी राम निवासी गांव चंबेह पंचायत कार्य के चलते बड़सर से हरसौर की तरफ कार में जा रहा था। अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे टियाले से जा टकराई। टक्कर के बाद कार टियाले पर आराम कर रहे भगत राम (80) पुत्र जानकू राम निवासी कुरयाह के ऊपर चढ़ गई। इस कारण वह गंभीर घायल हो गया। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि वहां पर और लोग नहीं बैठे थे। घटना के समय साथ लगते डिपो में राशन लेने पहुंचे लोगों ने भगत राम को गाड़ी के नीचे से निकाला। उन्हें बड़सर अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। दर्द सहन नहीं कर पाने के कारण भगत राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एसएचओ बड़सर मस्त राम नाईक ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण कार चालक ने वृृद्ध व्यक्ति को कुचला है। उनकी चंडीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई है। कार चालक ग्राम पंचायत ग्याराह ग्रां का प्रधान है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। भगत राम की मौत की खबर सुनकर आसपास के गांव में शौक की लहर है। भगत राम की दो बेटियां हैं। उनकी शादी हो चुकी है। भगत राम ने वृद्ध पेंशन भी नहीं लगवाई थी। वह सरकारी खजाने पर बोझ नहीं बनना चाहते थे। इस उम्र में भी वह मेहनत करके पेट भरते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed