फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   RKS approves 20 Lakh budget for Distt. Ayurvedic hospital

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के लिए 20 लाख का बजट पारित

Thu, 30 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
RKS approves 20 Lakh budget for Distt. Ayurvedic hospital
hospital - फोटो : file photo

रोगी कल्याण समिति आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की गवर्निंग बॉडी की वार्षिक बैठक वीरवार को हमीर भवन में उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष मदन चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें समिति के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।

विज्ञापन


बैठक में रोगी कल्याण समिति के वर्तमान वित्त वर्ष में अर्जित आय-व्यय पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी वित्त वर्ष के लिए अस्पताल में रोगियों को विभिन्न सुविधाएं देने के उद्देश्य से 20 लाख रुपये के बजट का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रोगी कल्याण समिति के पैसे का मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस्तेमाल करें। उन्होंने अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मरीजों की सुविधा के लिए एलएडी और एसी शीघ्र लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के तहत विभिन्न डिस्पेंसरियों को धन राशि मुहैया करवाई जाएगी। अस्पताल में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा देने के लिए हर बुधवार के बजाय अब हफ्ते में प्रत्येक दिन पीली पर्ची दी जाएगी।


साथ ही, उनके लैब टेस्ट निशुल्क दिए जाएंगे। इसके अलावा अस्पताल परिसर में चारदीवारी लगाने की भी अनुमति दी गई ताकि निजी वाहनों की पार्किंग और आवारा पशुओं को आने से रोका जा सके।

बैठक में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. विजय शर्मा के अतिरिक्त चिकित्सक और समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed