फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Residents of Bhota protested the increase in house tax

हाउस टैक्स में बढ़ोतरी पर भोटा के बाशिंदों ने जताया विरोध

Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Residents of Bhota protested the increase in house tax
नपं भोटा में बढ़े हाउस टैक्स के विरोध में बैठक करते ग्रामीण। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा के बाशिंदों ने रविवार को शीतला माता मंदिर में सभा का आयोजन कर हाउस टैक्स में बढ़ोतरी का विरोध किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले एक घर का 100 से 200 रुपये सालाना हाउस टैक्स आता था। अब हाउस टैक्स में भारी भरकम बढ़ोतरी से लोगों को 1500 से 5000 तक बिल आ रहे हैं। नगर पंचायत की ओर से पशुशालाओं और टूटे घरों पर भी हाउस टैक्स लगा दिया गया है। हाउस टैक्स में बढ़ोतरी का नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शरण प्रसाद की अगुवाई में लोगों ने एकमत से विरोध किया है। उन्होंने नगर पंचायत से बढ़े हुए हाउस टैक्स को वापस लेने की मांग की है। एक महीने के अंदर अगर यह फैसला वापस नहीं लिया जाता है तो स्थानीय लोग उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

सभा में नीलम देवी, होशयारो देवी, कमलेश कुमारी, पवन कुमार, अश्वनी कुमार, बलदेव राज, वरिष्ठ नागरिक अमरनाथ, दिलीप राज, जगदीश भाटिया, व्यापार मंडल के प्रधान सन्नी शर्मा सहित 150 लोगों ने भाग लिया। इस संदर्भ में नगर पंचायत अध्यक्ष सपना सोनी का कहना है कि पिछले 25 साल से नगर पंचायत में कोई टैक्स नहीं बढ़ाया गया था। पुरानी सभाओं ने इसे संशोधित तक नहीं किया। अब जब सरकार ने आदेश निकाला तो उन्हें इसे लागू करना पड़ा। एक वर्ष सर्वे करने के बाद हाउस टैक्स में बढ़ोतरी हुई है तो लोगों को यह अधिक लग रहा है। वर्तमान समय के हिसाब से ही यह सरकार के निर्देशानुसार लगाया गया है। फिर भी नगर पंचायत की तरफ से लोगों को फायदा देने के लिए तीन जून से पहले हाउस टैक्स जमा करवाने पर 30 फीसदी रियायत दी जाएगी। पहले दस फीसदी छूट रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed