{"_id":"8bb4eb12fa1682882bc0757202c5b562","slug":"report-to-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण के शिकार बच्चों का होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण के शिकार बच्चों का होगा सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए सीडीपीओ संबंधित ब्लॉक में कुपोषण तथा अतिकुपोषण का शिकार बच्चों का सर्वे कर उसका डाटा प्रथम जनवरी तक तैयार करना होगा।
विज्ञापन
उपायुक्त हमीरपुर रोहन चंद ठाकुर ने वीरवार को बच्चों को कुपोषण से निपटने के लिए बनाई जाने वाली कार्य योजना की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारियों को ये निर्देश जारी किए। पोषित तथा अतिकुपोषित बच्चों का डाटा तैयार करने के उपरांत सुपरवाइजरों को डाइट प्रपत्र प्रदान किए जाएंगे, जिसमें बच्चों के अविभावकों से उनकी दिनचर्या खान-पान के बारे में पूरी जानकारी हासिल की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके तहत सीडीपीओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर डा. सोनिका ने बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए तैयार की गई रिपोर्ट प्रस्तुत करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। बच्चों को नियमित रूप से संतुलित भोजन खिलाएं। इसके उपरांत उपायुक्त हमीरपुर ने घरेलू हिंसा के तहत जिला में ग्रामीण स्तर पर गठित की गई सतर्कता समितियों की समीक्षा बैठक अध्यक्षता की। उन्होंने गठित समितियों के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की फीडबैक ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों के घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों को पारदर्शिता से सुलझाएं और यदि कोई समितियों की बात सुनने में आनाकानी करता है तो सीडीपीओ के ध्यान में लाया जाए। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि केवल घरेलू हिंसा के मामलों में ही फोकस करें। इस अवसर पर डा. निपुण जिंदल, डा. सोनिका सहित समस्त सीडीपीओ और समिति के सदस्यों ने भाग लिया।