{"_id":"5f2c49698ebc3e3ca1586d90","slug":"reparer-beaten-hamirpur-hp-news-sml3408846139","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरूणी में चार प्रवासी मजदूरों ने कर दी साथी मिस्त्री की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरूणी में चार प्रवासी मजदूरों ने कर दी साथी मिस्त्री की पिटाई
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत ग्राम पंचायत नारा के गांव खरूणी में बुधवार रात करीब पौने दस बजे प्रवासी मजदूरों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हुआ है। रीता कुमारी पत्नी सुनील कुमार अपनी पशुशाला में पशुओं को चारा डालने के लिए गई तो वहीं समीप में रह रहे प्रवासी के चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। जब महिला ने वहां जाकर देखा तो चार प्रवासी मजदूर सुभाष नामक मिस्त्री की डंडे से पिटाई कर रहे थे। इसके बाद सभी ग्रामीण इकट्ठे हो गए और सुभाष को उनकी चंगुल से छुड़ाया।
पिटाई करने वाले प्रवासी मजदूर नशे में थे। प्रवासियों की इस प्रकार की मारपीट से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले कमरे में तीन प्रवासी ही रहते थे, जबकि रात को दो प्रवासी और आए हुए थे। इसकी सूचना उपप्रधान ग्राम पंचायत नारा संदीप को दी गई। उपप्रधान ने मौके पर पहुंचकर पुलिस चौकी गलोड़ में घटना की जानकारी दी। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र कुमार ने कहा कि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए गलोड़ अस्पताल पहुंचाया गाया। उन्होंने कहा कि ये प्रवासी बल्ह डोडा गांव में लेंटर डाल कर आए थे। इसके बाद कमरे में चंद्रशेखर बिहार निवासी और अन्य ने सुभाष चंद मिस्त्री निवासी उत्तर प्रदेश के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।