फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rehri vendors to be given pucci shops

रेहड़ी धारकों को पक्की दुकानें बनाने की कवायद शुरू

Fri, 22 Jul 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
Rehri vendors to be given pucci shops
रेहड़ी-फड़ी बाजार। - फोटो : file photo
नगर परिषद सुजानपुर में रेहड़ी-फड़ी धारकों को पक्की दुकानें मुहैया करवाने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही इन रेहड़ी धारकों को पक्की छत नसीब होगी। दुकानों के निर्माण के लिए नगर परिषद की बैठक एसडीएम बलवान चंद मंढोत्रा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


बैठक में दुकानों के निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी मुख्य पहलुओं पर गहन चिंतन किया गया। सुजानपुर में रेहड़ी-फड़ी धारकों से कारोबार कर रहे हैं। यह गर्मी, सर्दी बारिश में खुले आसमान के नीचे रोजी-रोटी चलाने को मजबूर थे।
विज्ञापन


नगर परिषद रेहड़ी फड़ी धारकों को पक्की दुकानें बनाने का निर्णय लिया था। इन दुकानों के निर्माण को लेकर भूमि शहरी विकास विभाग के नाम हो चुकी है। एसडीएम ने नगर परिषद को रेहड़ी-फड़ी धारकों से दुकानों के निर्माण के लिए राशि तय करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप ईओ राजकृष्ण ने बताया कि अगली बैठक में दुकानों के निर्माण और रहेड़ी-फड़ी धारकों से ली जाने वाली राशि के बारे में चर्चा होगी। इस बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष रमन भटनागर, उपाध्यक्ष कमलेश, पार्षद अशोक मेहरा, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed