फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   recovery rate 89 percentage

राहत : हमीरपुर जिला का रिकवरी रेट 89 फीसदी पहुंचा

Tue, 21 Jul 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बेहतरीन टीम वर्क और निगरानी व्यवस्था से ही हमीरपुर जिला का रिकवरी रेट 89 फीसदी के करीब पहुंच गया है। हमीरपुर जिले में 26 अप्रैल से लेकर 20 जुलाई 2020 तक कुल 27,536 से अधिक लोग बाहरी राज्यों और देशों से आए हैं। जिन्हें सर्विलांस में रखा गया व संगरोध किया गया। इनमें से 22,667 ने 14 दिन की गृह संगरोध अवधि पूरी कर ली है और 2,570 लोगों की संस्थागत संगरोध की अवधि पूर्ण हो चुकी है। अभी जिले में 1,668 गृह संगरोध में और 232 लोग संस्थागत संगरोध में हैं। बड़सर खंड में 5,688, भोरंज में 4,157 हमीरपुर में 8,714 और नादौन क्षेत्र में 6,296 व सुजानपुर क्षेत्र में 2,681 लोग संगरोध में रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि जिला प्रशासन तथा सभी विभागों के सक्रिय सहयोग से जिले में एक सशक्त निगरानी व्यवस्था कड़ाई से लागू की गई है। इसमें हेल्थ वर्कर,आशा वर्कर व अन्य कर्मचारी प्रतिदिन संगरोध किए गए लोगों की निगरानी करते हैं ताकि कोई भी संगरोध नियमों का उल्लंघन न कर पाये। संगरोध में रहे व रह रहे लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए उपाय भी बताए जा रहे हैं। सामाजिक दूरी बनाए रखने, हाथ धोने, हाथ न मिलाने, खांसने या छींकने के लिए कोहनी या रुमाल का प्रयोग करने, नाक, मुंह, आंखें, न छूने सहित सभी उपाय बताए जा रहे हैं। कोरोना महामारी के समय अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) को अच्छा रखने और उसके लिए पौष्टिक भोजन व योग के महत्व के बारे में भी निंरतर जागरूक किया जा रहा है। प्रभावी सर्विलांस व्यवस्था के कारण प्राइमरी और सेकेंडरी संपर्कों में संक्रमण को रोकने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि 21 जुलाई दोपहर बाद तक जिले में कोरोना संक्रमित कुल 283 मरीजों में से 267 रिकवर हो चुके हैं और 3 की मृत्यु हो चुकी है। अब जिले में कुल 13 एक्टिव केस हैैं और यह सभी डीसीसीसी हमीरपुर में दाखिल हैं। 20 जुलाई को जिलाभर से कुल 221 सैंपल लिए गए जो 21 जुलाई को जांच के लिए भेजे गए। इनमें फॉलोअप 05, भोरंज ब्लॉक से 56, बड़सर से 30, टौणी देवी से 46, सुजानपुर से 24, नादौन से 26, गलोड़ से 32 तथा आरकेजीएमसी हमीरपुर से 2 नमूने एकत्र किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed