फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   rathore hamirpur today

कांग्रेस अध्यक्ष राठौर आज पहुंचेंगे हमीरपुर

Thu, 06 Aug 2020 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर 7 अगस्त शुक्रवार को हमीरपुर पहुंचेंगे। वह जिला मुख्यालय हमीरपुर के गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शहीद अंकुश ठाकुर शहीदी स्मारक समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शहीद स्मारक समिति के संयोजक जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार हैं। जबकि, विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कुलदीप पठानिया समेत अन्य इस समिति के सदस्य हैं।
विज्ञापन

इसके चलते जिला के तीनों विधायकों को इस बैठक के लिए विशेष तौर पर न्योता दिया गया है। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि इस बैठक में कितने विधायक मौजूद रहते हैं। चूंकि इससे पूर्व जिला के तीनों विधायक कभी भी एक मंच पर एक साथ नजर नहीं आए। वहीं, नए कार्यालय के उद्घाटन के बहाने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टोह भी लेंगे। इस बैठक के बाद ही जिले में कांग्रेस की आगामी रूपरेखा नजर आएगी। शहीद स्मारक समिति की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष राठौर गलोड़ में शहीद रोहिन कुमार के घर पर परिजनों से मिलने भी जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के हमीरपुर दौरे को लेकर जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सबसे पहले गांधी चौक पर कुलदीप राठौर का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed