फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rashtriya Lok Adalat will be held on September 14 for speedy disposal of cases.

Hamirpur (Himachal) News: केसों के त्वरित निपटारे के लिए 14 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Wed, 07 Aug 2024 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर, बड़सर और नादौन में करवाया जा सकता है मामलों का निपटारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 14 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर हमीरपुर, उपमंडल स्तर के न्यायिक परिसरों नादौन और बड़सर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव असलम बेग ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, एनआई एक्ट के मामले, धन वसूली के मामले, भूमि विवाद आदि पर सुनवाई करके निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, मोटर व्हीकल अधिनियम, श्रम विवाद के मामले, बिजली, पानी और टेलीफोन के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन और भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों का भी निपटारा होगा। लोक अदालत में उन मामलों का निपटारा भी करवाया जा सकता है जो अभी तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं। अपने मामलों का निपटारा करवाने के इच्छुक लोग 10 सितंबर से पहले जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कार्यालय हमीरपुर या संबंधित न्यायालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। लोक अदालत से पहले प्री-लोक अदालत सिटिंग में भी इन मामलों का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर करवाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-224399 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed