फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   rangoli compitition

रंगोली प्रतियोगिता में दीपिका प्रथम

Sat, 10 Oct 2020 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
rangoli compitition
चौरी स्कूल की छात्राएं प्रतियोगिता के दौरान घर पर रंगोली बनाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्तूबर को मनाया जाएगा। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि इसका उद्देश्य महिला सशक्तीकरण और उन्हें अधिकार देने में मदद करना है। इससे उनके सामने आने वाली चुनौतियों का वे सामना कर सकें और जरूरतों को पूरा कर सकें। साथ ही लड़कियों से होने वाली लैंगिक असमानताओं को खत्म करने के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले चरण में मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 70 छात्राओं ने भाग लिया। बेटी है अनमोल कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने घरों में आकर्षक रंगोली बनाई। मां, बहन या अन्य परिवार की महिलाओं के हाथों में मेहंदी के डिजाइन बना कर सबका मन मोह लिया। बेटियों का मार्गदर्शन अध्यापिक संगीता, राजेश्वरी, सीमा, आशा, नेहा और निशा ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग ने भाग लिया। जूनियर वर्ग के रंगोली में प्रथम स्थान दीपिका, सोनाली, दीक्षा, द्वितीय अंजलि ने अर्जित किया। मेहंदी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अनाजिता, द्वितीय कविता, तृतीय श्रेया, सीनियर वर्ग मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी, द्वितीय मुस्कान, तृतीय तनु ने अर्जित किया। रंगोली में प्रथम स्थान शीतल, द्वितीय पायल, तृतीय तमन्ना ने अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed