{"_id":"68c85f081e6d581dfe088d76","slug":"raja-ram-mohan-roy-library-books-will-reach-70-schools-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-166824-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 70 स्कूलों में पहुंचेंगी राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी की पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 70 स्कूलों में पहुंचेंगी राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी की पुस्तकें
Tue, 16 Sep 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 70 स्कूलों में विद्यार्थी कोलकाता की राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी की पुस्तकें पढ़ेंगे। विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर देश-विदेश व अन्य ऐतिहासिक स्थलों का ज्ञान देने के लिए शिक्षा विभाग ने पुस्तकालयों में 9-9 पुस्तकें आवंटित करने का निर्णय लिया है ताकि स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों में पुस्तकों को पढ़ने की आदत डाली जा सके। ये पुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेंगी। इन्हें पुस्तकालयों में रखा जाएगा। स्कूलों में प्रतिमाह बैग फ्री डे के दिन सभी पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इससे विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर युवा भी लाभ उठा सकेंगे।
पुस्तकों का आवंटन जिला पुस्तकालय हमीरपुर के माध्यम से किया जाएगा। किताबों की सप्लाई पुस्तकालय में आएगी तथा इसके बाद आवंटन कार्य शुरू होगा। जिला में चिह्नित स्कूल प्रमुखों ने पुस्तकों की डिमांड जिला पुस्तकालय कार्यालय भेज दी है। वर्तमान में शिक्षा विभाग की ओर से जिलाभर के स्कूलों में संचालित पुस्तकालयों को सार्वजनिक किया गया है ताकि स्कूल स्तर पर पुस्तकालयों में विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी लाभ मिल सकें।
कोलकाता की राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी की पुस्तकें मुहैया करवाने के लिए जिले में 70 स्कूल चिह्नित किए हैं। किताबें जिला पुस्तकालय की ओर से वितरित की जाएंगी और इन्हें स्कूल के पुस्तकालयों में सार्वजनिक रूप से रखा जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
ये पुस्तकें होंगी वितरित
स्कूलों में वितरित की जाने वाली पुस्तकों में सुदर्शन भाटिया की भारत रत्न विभूतियां प्रश्नोत्तरी, श्याम नारायण मिश्र की स्वाधीनता आंदोलन की प्रमुख वीरांगनाएं, नितिन साठे की द सियाचिन सोल्जर एंड अदर स्टोरीज, एडगर एलन-मनुकृति पो की 9 सिलेक्टेड डिटेक्टिव स्टोरीज, पंकज दर्शी की वर्ल्ड एव्रीडे, राम सिंह ठाकुर की जन-गण-मन धुन के जनक, धर्मवीर सिंह माहिंदा की योग इलस्ट्रेटेड, केजी जोगलकर की प्रेस फ्रीडम-द इंडियन स्टोरी और बीबी शर्मा की गार्डनिंग विद सीजनल फ्लावर को वितरित किया जाएगा। इसके अलावा कुछ जिलों में वहां की मांग के अनुसार किताबों को मुहैया करवाया जाएगा।