फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   rain water hit home

बेला में लोगों के घरों में घुसा बारिश का पानी

Sun, 09 Aug 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
rain water hit home
बेला पंचायत में सड़क के पानी को घरों में घुसने से रोकने का प्रयास करते ग्रामीण। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन/हमीरपुर। उपमंडल नादौन की बेला पंचायत में रविवार को हुई भारी बारिश के बाद पानी लोगों के घरों में घुस गया। यहां के बाशिंदों का कहना है कि टिल्लू की पहाड़ी से आने वाला पानी बरसात के दिनों में उनके घरों में घुस जाता है। वहीं, प्राथमिक स्कूल के साथ लगते कुएं में भी बारिश का गंदा पानी भर जाता है। जिससे सारा पेयजल गंदा हो जाता है। लोगों ने कहा कि विभाग ने सड़कें तो बना दीं परंतु सड़क के किनारे नालियां नहीं बनाईं।
विज्ञापन

जिस कारण बरसात के मौसम में पानी घरों में घुस जाता है। उन्होंने कहा कि समस्या के बारे कई बार विभाग को अवगत करवाया गया लेकिन, कोई हल नहीं निकाला गया। जिस कारण लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने विभाग से सड़क किनारे नालियां बनाने की मांग की है ताकि, बारिश का पानी घरों में न घुसे। वहीं, एसडीओ लोक निर्माण विभाग नादौन नरेश कुमार ने कहा कि समस्या ध्यान में है। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद इस कार्य को करवा दिया जाएगा। जिलाभर में रविवार सुबह बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed