फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   rain disturb life

जिले में बारिश से तीन मकान और दो पशुशालाएं जमींदोज

Thu, 13 Aug 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
rain disturb life
बिझड़ी में जमींदोज मकान को दिखातीं पीड़ित मनसा देवी । - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी/डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। जिले में बुधवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने कइयों के आशियानों को नुकसान पहुंचाया है। बिझड़ी में तीन परिवारों के रिहायशी मकानों, एक परिवार की पशुशाला को नुकसान पहुंचा है। बिझड़ी गांव की कांता देवी पत्नी लखबीर सिंह का दो मंजिला स्लेटपोश मकान का एक कमरा अचानक बारिश के चलते गिर गया। जिससे उनका 60,000 रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, मनसा देवी निवासी बिझड़ी की पशुशाला गिर गई। जिससे 50 हजार का नुकसान आंका गया है। ओंकार चंद निवासी टिक्कर के दो मंजिला स्लेटपोश मकान का एक कमरा अचानक गिर गया, जिससे 70,000 रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन

बिझड़ी पंचायत के ही डूडार गांव में कृष्ण चंद पुत्र शंकर दास के रिहायशी दो मंजिला मकान का एक कमरा गिर गया, जिससे 40000 के करीब नुकसान का अनुमान है। तहसीलदार बिझड़ी कृष्ण कुमार ने कहा कि संबंधित पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन करवाया गया है। प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं, बारिश के चलते एक बार फिर बिझड़ी का बाजार तालाब बन गया, इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही सड़क के बीचोंबीच पानी भर जाने से कई दुकानों के अंदर भी बारिश का पानी भर गया। जिससे दुकानों के अंदर रखा सामान भी खराब हुआ। उधर, ग्राम पंचायत के तहत अमनेड़ गांव में वीरवार सुबह एक दो मंजिला स्लेटपोश गोशाला जमींदोज हो गई। इससे पीड़ित देशराज को करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। इसके साथ ही इस गोशाला के साथ लगते शैलेंद्रा देवी के रिहायशी मकान को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। ध्वस्त हुई गोशाला की जद में मकान का एक हिस्सा भी आ गया है। शैलेंद्रा देवी का कहना है कि मकान रहने के काबिल नहीं रहा है। इसलिए सरकार की तरफ से मकान के लिए सहायता राशि प्रदान की जाए। उधर, देशराज का कहना है कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। सरकार की तरफ से उचित सहायता की जाए। वहीं, घटना के बाद पटवारी संजीव शर्मा मौके पर गए। उनके साथ पंचायत प्रधान जयचंद ठाकुर तथा ब्लॉक समिति सदस्य नवीन शर्मा मौजूद रहे। पटवारी संजीव शर्मा ने बताया कि दोनों शिकायतकर्ताओं से दस्तावेज मंगाए हैं। रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भेजी जाएगी। गोशाला का नुकसान दो लाख रुपये आंका गया है। शैलेंद्रा देवी का मकान रहने के लायक नहीं है। वहीं, वीरवार को लोक निर्माण विभाग को नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed