फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ragig comity meeting

मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में होगी पुलिस की गश्त

Wed, 21 Aug 2019 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुधवार को प्रिंसिपल डॉ. अनिल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि मेडिकल कॉलेज के सभी प्रशासनिक तथा शैक्षणिक खंडों, अस्पताल तथा हॉस्टलों में विभिन्न स्थानों पर एंटी रैगिंग से संबंधित साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्डों पर एंटी रैगिंग अधिनियम से संबंधित प्रावधान, हिदायतें तथा संपर्क सूचनाएं प्रकाशित कर दी गई हैं। कॉलेज में प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के एमबीबीएस छात्रों से उनके माता-पिता अथवा संरक्षक की ओर से हस्ताक्षरयुक्त एंटी रैगिंग शपथपत्र लेना सुनिश्चित किया जाएगा। छात्र-छात्राओं के हॉस्टलों में चौबीस घंटे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। हर माह एंटी रैगिंग दस्तों का गठन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

सत्र के शुरू के महीनों में मेडिकल कॉलेज, अस्पताल तथा छात्रावास परिसर में नियमित रूप से पुलिस गश्त लगाई जाए। मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, हॉस्टल तथा जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर सीसीटीवी भी स्थापित कर लिए गए हैं। तुरंत कार्रवाई के लिए आपातकाल हेल्पलाइन नंबर 112 पर जानकारी दे सकते हैं। हॉस्टल में कार्यरत स्टाफ तथा वर्कर्स का नियमित रूप से मेडिकल चेकअप किया जाएगा। पुलिस तथा एमसी से उनके पहचान पत्र की पुष्टि तथा सत्यापन को भी अनिवार्य बनाया गया है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष छात्रों को मनोवैज्ञानिक की ओर से जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पीटीए, सीएसए आदि सेल गठित करने का भी बैठक में निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संस्थान के संयुक्त निदेशक राकेश शर्मा, एंटी रैगिंग कमेटी की सदस्य सचिव डॉ. प्रियंका डांगरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. रामस्वरूप, डॉ. मिन्नी वर्मा समेत कमेटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed