फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   qurell in land issue

जमीन विवाद के चलते मां और बेटे से मारपीट

Thu, 19 Mar 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बदारन पंचायत के टंग गांव में एक 88 वर्षीय वृद्धा ने अपने ही सगे पुत्र पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता रुमालो देवी ने कहा है कि उसके बेटों में से तीसरे अशोक कुमार का अन्य दो भाइयों से जमीन विवाद चल रहा है। जिसके चलते बुधवार को इन भाइयों में भूमि के एक पुश्तैनी भाग पर जुताई को लेकर झगड़ा हुआ। वृद्धा ने बताया कि इसी दौरान उसका पुत्र अशोक कुमार घर पर आया और उसने अचानक उसके साथ गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया।
विज्ञापन

वृद्धा ने बताया कि शोर सुनकर अन्य लोगों ने उसे उसके बेटे के चंगुल से बचाया। रुमालो देवी ने बताया कि मारपीट के दौरान उसके मुंह, टांगों व शरीर के अन्य भागों पर चोटें आई हैं। मारपीट के बाद वृद्धा को उसके बेटों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार करवाया गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान निर्मला देवी सहित दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं। दूसरी ओर अशोक कुमार ने भी दूसरे भाइयों पर उसके परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि वृद्धा का मेडिकल करवा कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed