{"_id":"5e73b1138ebc3e769a043013","slug":"quick-response-team-hamirpur-hp-news-sml3280865178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को लेकर दो क्विक रिस्पांस टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को लेकर दो क्विक रिस्पांस टीमें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। कोरोना वायरस को लेकर एसडीएम नादौन किरण बड़ाना ने कहा कि नादौन तथा गलोड़ क्षेत्र के लिए क्विक रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा भरमोटी व भदरोल पंचायत में स्थित स्वयं सहायता समूह की ओर से मास्क बनाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया है कि भीड़ में जाने से बचें और हो सके तो सरकारी कार्यालयों में फोन पर ही अपने कार्य करवाने का प्रयास करें। यदि आना आवश्यक हो तो केवल एक ही व्यक्ति कार्यालयों में पहुंचने का प्रयास करें। हर कार्यालय, शिक्षण संस्थानों, होटलों, ढाबों सहित अन्य संस्थानों में सैनिटाइजर रखना अनिवार्य किया गया है।
समस्त दुकानदारों को भी प्रशासन ने सैनिटाइजर रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह किसी भी जानकारी को प्रदेश सरकार के हेल्पलाइन नंबर 104 पर साझा कर सकते हैं। जबकि उनके आसपास बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति या प्रवासी की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। मास्क का प्रयोग केवल मेडिकल स्टाफ या बीमार लोग ही करें, अन्य स्वस्थ लोगों को इसकी आवश्यकता नहीं है। यदि कोई व्यक्ति सैनिटाइजर नहीं ले पा रहा है तो वह घर पर ही साधारण साबुन से स्वास्थ्य विभाग के नियमानुसार विधि से हाथ धोएं। प्रयोग किए जाने वाले सैनिटाइजर में अल्कोहल की मात्रा 70 फीसदी से अधिक होनी चाहिए। नादौन में गठित रेपिड रिस्पांस टीम में बीएमओ डॉ. अशोक कौशल, डॉ बीएस राणा, डॉ आशीष शर्मा, कुलदीप प्रकाश, राम प्रसाद तथा गुरचरण दास शामिल है। जबकि, गलोड़ क्षेत्र के लिए टीम में बीएमओ डॉ एसके गौतम, डॉ मोहित डोगरा, पुष्पा देवी, सुलक्षणा देवी, नरेश कुमार, पूनम, अश्वनी, कुशलो देवी, अशोक व प्रदीप को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि नादौन के होटलों, लोक निर्माण विभाग के गलोड़ क्षेत्र में लजयाना और ब्राहलड़ी गेस्ट हाउस को पृथक क्षेत्र घोषित किया गया है। उन्होंने लोगों से संयम और धैर्य बनाए रखने व अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दी है।