फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   quarrel with panchyat pradhan

कोरम के दौरान वार्ड सदस्य ने महिला प्रधान से हाथापाई की

Tue, 07 Dec 2021 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सठवीं में कोरम के दौरान महिला प्रधान के साथ हाथापाई करने के आरोप में वार्ड सदस्य के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। हालात बिगड़ते देख पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पुलिस बुलाई, लेकिन तब तक वार्ड सदस्य वहां से भाग गया। महिला प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने हाथापाई करने और पंचायत की कार्यवाही भंग करने का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सठवीं ग्राम पंचायत में छह दिसंबर को कोरम के दौरान एक वार्ड सदस्य महिला प्रतिनिधियों की वीडियो मोबाइल से बना रहा था। महिला प्रतिनिधि द्वारा आपत्ति दर्ज किए जाने पर जब प्रधान ने अपनी ही पंचायत के पुरुष पंच को ऐसा करने से रोका तो विवाद बढ़ गया और पुरुष पंच ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए प्रधान से हाथापाई की। हाथापाई के दौरान चोटें आईं। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रधान को पुलिस बुलानी पड़ी। लेकिन तब तक वार्ड सदस्य भाग चुका था। वार्ड सदस्य की इस तरह की हरकतों की शिकायत महिला प्रधान ने पूर्व में भी लिखित तौर पर दर्ज करवा रखी है। पंचायत प्रधान ने इस शिकायत पर वार्ड सदस्य को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत भी दी थी। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। सोमवार को कोरम के दौरान जब इस विवाद को लेकर बातचीत हो रही थी तो उसने महिला प्रधान के साथ आपत्तिजनक व शर्मनाक भाषा का प्रयोग किया। रोकने पर उसने महिला प्रधान से हाथापाई की। एसएचओ बड़सर मस्त राम नायक का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उपस्थित लोगों के बयान कमलबद्ध किए हैं।
विज्ञापन

क्या कहती हैं प्रधान
आपत्तिजनक भाषा व बुरी नीयत से बनाई वीडियो : किरण
पंचायत प्रधान किरण बाला का कहना है कि वार्ड सदस्य ने कोरम के दौरान आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के साथ बुरी नीयत से वीडियो बनाई और हाथापाई की है। मुझे चोटें आई हैं। यह हरकत करने के तुरंत बाद वह कोरम से भाग गया। उसके खिलाफ पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहता है वार्ड सदस्य
कामों में हुए गोलमाल की बनाता है वीडियो
वार्ड सदस्य का कहना है कि पंचायत में हुए कार्य के गोलमाल करने की वह वीडियो बनाता है। कोरम में मुझे प्रधान ने जूता मारा और मैं पंचायत में हुए कामों की आरटीआई भी लेता रहता हूं। इसी के चलते पंचायत प्रधान मुझसे जलते हैं। एक जगह पर 15-20 बोरियां सरकारी सीमेंट की पड़ी हुई हैं। जिसके बारे में मैंने पंचायत प्रधान को भी बताया था कि यह सीमेंट कैसे खराब हो गया। पंचायत प्रधान व उसके पति ने मेरा फोन छीनने की भी कोशिश की। इस दौरान हाथापाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed