{"_id":"5e95e1888ebc3e78b8642514","slug":"quarantin-hamirpur-hp-news-sml330397576","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरोध अवधि पूर्ण कर चुके हमीरपुर जिला के 92 लोग वापस घर लौटे: मीणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरोध अवधि पूर्ण कर चुके हमीरपुर जिला के 92 लोग वापस घर लौटे: मीणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला में स्थापित विभिन्न संगरोध/पृथक (क्वारंटीन/आईसोलेशन) सुविधा स्थलों में 14 दिन की अवधि पूर्ण करने वाले व्यक्तियों को उनके घरों तक भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। बाहरी जिलों से भी लगभग 92 लोग संगरोध अवधि पूर्ण होने पर हमीरपुर जिला में लौट रहे हैं। इन्हें अब अगले 14 दिन तक घर पर ही होम क्वारंटीन रहना अनिवार्य होगा।
उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि इसके लिए तय मानकों एवं प्रक्रिया का पूर्ण रूप से अनुपालन किया जा रहा है। संगरोध केंद्र से रवाना करने से पूर्व इन व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच संबंधित क्षेत्रों के स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से की गई है। इन्हें गंतव्य स्थलों तक पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की सेवाएं ली जा रही हैं। इन बसों को पूर्ण रूप से सैनिटाइज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी बसों के चालक-परिचालक एवं इसमें सवार व्यक्तियों को चेहरे पर मास्क पहनना अनिवार्य है और बस में सवार होने से पूर्व उनके हाथ इत्यादि भी सैनिटाइज किए जा रहे हैं। बसों में यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का भी पालन किया जा रहा है।
मीणा ने कहा कि मंगलवार को नादौन उपमंडल से क्वारंटीन अवधि पूर्ण करने वाले लोगों को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि ऊना और बिलासपुर जिला में विभिन्न संगरोध केंद्रों में रखे गए जिला हमीरपुर से संबंधित व्यक्तियों को उनकी 14 दिन की संगरोध अवधि पूर्ण होने पर यहां उनके घरों तक लाया जा रहा है। इनमें अभी तक ऊना उपमंडल से 62, गगरेट से 25 और कांगड़ा से पांच लोग हमीरपुर जिला से उनके घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि बाहरी जिलों से घर पहुंचे इन सभी लोगों को अब आगामी 14 दिन तक घर में ही क्वारंटीन रहना होगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सावधानियों एवं नियमों का पालन भी इस दौरान करना अनिवार्य होगा। इसकी उल्लंघना करने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है