फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   protest

गलोड़ हत्याकांड मामले में दोबारा शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sat, 18 Jul 2020 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
protest
डडोह में शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते हुए लोगों को समझाते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़(हमीरपुर)। पुलिस सहायता कक्ष गलोड़ की ग्राम पंचायत गोईस के डडोह निवासी राकेश कुमार का शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। शव तीन बजे के करीब डडोह पहुंचा तो परिजनों ने शव को दोबारा सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को छह लोगों को हिरासत में लिया था, उनमें से तीन लोगों को क्यों छोड़ दिया गया। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और उनमें से तीन लोगों को छोड़ दिया, जबकि शेष तीन लोग गिरफ्तार हैं।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि इस हत्याकांड पर राजनीति की जा रही है। शिव ओम महिला मंडल गोईस की प्रधान वीना देवी, अनमोल महिला मंडल डडोह की प्रधान अनीता देवी, शांति महिला मंडल खोरड़ की प्रधान रीना देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने शव को सड़क पर रखकर रोष जताया और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक की बेटी पूनम देवी एवं महिला मंडलों की प्रधानों ने आरोप लगाया कि जब छह लोगों को हिरासत में लिया गया था तो तीन को क्यों छोड़ा गया। मौके पर डीएसपी बडसर जसवीर ठाकुर, तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा, बीडीओ नादौन अपराजिता चंदेल ने मृतक की बेटी को समझा बुझाकर आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता मुहैया करवाई जाएगी। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर, तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने विश्वास दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी, जो भी दोषी होगा कडी कार्रवाई की जाएगी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ही शव को सड़क पर से हटाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed