फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Protest expressed on adding village of Bela Panchayat to NAP Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: बेला पंचायत के गांव को नप नादौन में जोड़ने पर जताया विरोध

Sun, 01 Dec 2024 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 01 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Protest expressed on adding village of Bela Panchayat to NAP Nadaun
बेला पंचायत  के ग्रामीण नगर परिषद नादौन में गांव को शामिल करने पर विरोध जताते हुए। संवाद
नादौन(हमीरपुर)। शहर के साथ सटी बेला पंचायत के गांव को नगर परिषद के साथ जोड़ने के प्रयास पर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। पंचायत घर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान पारित प्रस्ताव पर करीब 250 लोगों ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि पंचायत के किसी भी भाग को नगर परिषद के साथ न जोड़ा जाए, अन्यथा ऐसे किसी भी प्रयास का पूरा विरोध किया जाएगा। स्थानीय लोगों में पूर्व प्रधान किशोरी लाल, पूर्व उपप्रधान पवन शर्मा, पूर्व उपप्रधान सुनील शर्मा एवं विपिन कुुमार, चंद कुमार, सुनील हीर आदि ने कहा कि ग्रामीणों ने इस प्रयास के विरोध में पंचायत को भी मांगपत्र दिया है।
विज्ञापन


लोगों की मांग पर पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेजा है। लोगों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि स्थानीय लोगों की मांग पर ऐसे किसी भी प्रयास पर पुनर्विचार किया जाए और बेला पंचायत के भाग को नगर परिषद के साथ न जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत के भाग को नगर परिषद के साथ जोड़ने के कारण ग्रामीणों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनमें मनरेगा की दिहाड़ी पर परिवार पाल रहे लोग सबसे अधिक प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत की आबादी कृषि पर आधारित है, इसलिए पंचायतों को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं के लाभ से वो वंचित हो जाएंगे। इस ऐतिहासिक गांव का अस्तित्व ही मिट जाएगा। इस संबंध में पंचायत प्रधान अंजना देवी ने कहा कि लोगों की मांग के अनुसार ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ध्यानार्थ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed