{"_id":"684dc9cfed41e6bd620481bb","slug":"promotion-list-of-lecturer-and-principal-should-be-released-soon-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-158466-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रवक्ता और प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची जल्द हो जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रवक्ता और प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची जल्द हो जारी
Sun, 15 Jun 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में प्रवक्ता और हेडमास्टर से प्रिंसिपल पदोन्नति की सूची जल्द जारी की जाएं। इससे करीब 900 शिक्षक प्रमोट होने हैं। यह मांग राजकीय टीजीटी कला संघ प्रदेश महासचिव विजय हीर ने प्रदेश सरकार से की है।
मीडिया को दिए बयान में हीर ने बताया कि वर्तमान में भी हेडमास्टर के सैकड़ों पद रिक्त हैं। ऐसे में प्रिंसिपल प्रमोशन के बाद हेडमास्टर के रिक्त पदों की संख्या 450 से अधिक हो जाएगी। अगर न्यूनतम 400 पदों पर टीजीटी से बिना प्रमोशन विकल्प लिए प्रमोट प्रवक्ता और टीजीटी को हेडमास्टर प्रमोट किया जाए, तो ही प्रदेश के स्कूलों में हेडमास्टर के पद भरे जा सकेंगे।
वर्तमान में दो साल पहले प्रमोशन हेतु स्वीकृत 220 पदों को ही प्रमोशन से भरने का प्रस्ताव है, जबकि दो साल में सैंकड़ों टीजीटी बिना हेडमास्टर बने और अनेक हेडमास्टर प्रधानाचार्य बने बिना ही सेवानिवृत्त रिटायर हुए हैं। ऐसे में 220 पदों के साथ 180 और पदों को भरने की स्वीकृति शिक्षा विभाग को सरकार से लेनी चाहिए। वर्तमान में हेडमास्टर के पदों की संख्या भी स्कूलों के मर्ज या बंद होने से घटती जा रही है।
विज्ञापन
पहले 972 मुख्याध्यापकों के पद थे, जो अब घटकर 933 रह गए हैं। वर्ष 2019 से 2025 के मध्य नियुक्त टीजीटी अब तक फाइनल वरिष्ठता सूची में अपना नाम आने की प्रतीक्षा में हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में जारी वरिष्ठता सूची में 2017 तक नियुक्त या प्रमोट टीजीटी ही शामिल हैं।