फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Promote cashless treatment facility for accident victims

Hamirpur (Himachal) News: हादसे में घायलों के लिए कैशलेस इलाज सुविधा का करें प्रचार-प्रसार

Sat, 22 Nov 2025 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 22 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को डीसी अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। डीसी ने लोक निर्माण विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिला में राज्य सड़क सुरक्षा नीति के सभी प्रावधानों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के घायलों की तत्काल मदद करने वाले लोगों के लिए आरंभ की गए ‘गुड सेमेरिटन’ पुरस्कार तथा घायलों के लिए कैशलैस इलाज की सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इससे सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में काफी कमी लाई जा सकती है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए तत्काल सहायता प्रदान करने वाले नेक व्यक्तियों को ‘गुड सेमेरिटन’ पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन

यह पुरस्कार उन लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए हैए जो बिना किसी डर के दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं। सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों का अब आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध सभी अस्पतालों और अन्य सूचीबद्ध अस्पतालों में डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त एवं कैशलैस इलाज हो सकता है। सड़क दुर्घटना के बाद 24 घंटे के भीतर अस्पताल में दाखिल होने पर यह सुविधा मिलेगी। घायल व्यक्ति का अधिकतम सात दिन तक कैशलैस इलाज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ लाख रुपये तक के इलाज के बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल से डिस्चार्ज माना जाएगा। उसे शेष इलाज का खर्च अन्य माध्यमों से जुटाना होगा। योजना से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 14555 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर कमेटी के सचिव एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, एनएचएआई के साइट इंजीनियर हन्नी कुमार, मौर्थ के अधिकारी बीआर धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed