{"_id":"616053cf8ebc3ea65802565b","slug":"proclaimed-criminal-woman-caught-for-21-years-in-pinjore-hamirpur-hp-news-sml386544287","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजौर में पकड़ी 21 साल से उद्घोषित अपराधी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजौर में पकड़ी 21 साल से उद्घोषित अपराधी महिला
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पुलिस के पीओ सेल ने वीरवार शाम को 21 साल से उद्घोषित अपराधी महिला को पिंजौर में पकड़ा है। महिला जिले में दो मामलों जबकि प्रदेशभर में अन्य मामलों में भी आरोपी है। जिला पुलिस समेत अन्य जिलों की पुलिस को भी महिला की तलाश थी। काफी प्रयासों के बाद भी महिला पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रही थी, लेकिन जिला पुलिस के पीओ सेल ने वीरवार को महिला को पिंजौर में पकड़ लिया है।
महिला के खिलाफ हमीरपुर और भोरंज थाने में वर्ष 2000 में चोरी और धोखाधड़ी के मुकद्दमे दर्ज हुए थे। इसके बाद महिला को पुलिस ने पकड़ लिया था। महिला कोर्ट में पेश नहीं होती थी। जिस पर कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया था। पुलिस को काफी सालों तक महिला का सुराग नहीं लग रहा था, लेकिन, अब महिला पिंजौर से गिरफ्तार हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि महिला को पीओ सेल की टीम ने पिंजौर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।