फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Process of land selection started for government college in Galod

गलोड़ में सरकारी कॉलेज के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू

Sat, 16 Jul 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Process of land selection started for government college in Galod
गलोड़ में कॉलेज के लिए भूमि का निरीक्षण करते एचआरटीसी उपाध्यक्ष, एसडीएम व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़ (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद गलोड़ में सरकारी कॉलेज खोलने के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अगर यहां पर कॉलेज खुलता है तो नादौन विधानसभा क्षेत्र में यह तीसरा सरकारी महाविद्यालय होगा।
विज्ञापन

तीन सरकारी कॉलेज वाला नादौन विधानसभा क्षेत्र जिले का पहला विस क्षेत्र होगा। एसडीएम नादौन की अध्यक्षता में टीम ने गलोड़ में सरकारी कॉलेज के लिए जमीन का निरीक्षण किया गया। जमीन के चयन में एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, एक्सईएन जलशक्ति विभाग राजीव सहगल, तहसीलदार गलोड़ केशव कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कॉलेज के जिउ गलोड़ तहसील के साथ भूमि का चयन किया जा रहा है। कॉलेज खोलने के अभियान जोरों शोरों से चला हुआ है। इन दिनों कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। दूसरी ओर विधानसभा चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं। इसकी वजह से लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री ने बीते माह नादौन विधानसभा क्षेत्र दौरे के दौरे के दौरान पनसाई में आयोजित जनसभा में गलोड़ में सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि जमीन का चयन कर लिया है। फाइल बनाकर सरकार और शिक्षा विभाग को भेजी जा रही है। जल्द ही मंत्रिमंडल में इसके ऊपर मोहर लगा दी जाएगी। इसी सत्र से गलोड़ में सरकारी कॉलेज में कक्षाएं शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed