फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Private schools that fail to renew their registration will face severe action.

Hamirpur (Himachal) News: नवीनीकरण न करवाने वाले निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज

Fri, 15 May 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 15 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मान्यता नवीनीकरण न करवाने वाले निजी स्कूल प्रबंधकों पर शिक्षा विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। अब विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

ये टीमें खंडवार निजी स्कूलों में रैंडम आधार पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच करेंगी। जांच के दौरान यदि किसी स्कूल के दस्तावेज सही नहीं पाए जाते हैं, तो संबंधित प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाएगा और मान्यता नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग हर शैक्षणिक सत्र में निजी स्कूलों के लिए मान्यता नवीनीकरण प्रक्रिया संचालित करता है। जिन संस्थानों की मान्यता को पांच या एक वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें नई मान्यता या नवीनीकरण करवाना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते शैक्षणिक सत्र 2025-26 के समापन से पहले विभाग ने स्कूलों को ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ स्कूलों ने प्रक्रिया पूरी नहीं की।
इसी के चलते अब विभाग ने विशेष टीमें गठित की हैं, जो स्कूलों का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच करेंगी। जांच रिपोर्ट जिला स्तर पर तैयार की जाएगी। जिन स्कूलों के दस्तावेजों में त्रुटियां पाई जाएंगी, उन्हें सुधार का अवसर दिया जाएगा और साथ ही नियमों के तहत जुर्माना भी लगाया जाएगा।


कोट

मान्यता नवीनीकरण न करवाने वाले निजी स्कूल प्रबंधकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों के निरीक्षण के लिए खंड स्तर पर टीम का गठन कर दिया है। गठित टीम खंडवार निजी स्कूलों में रैंडम तरीके से स्कूलों में जाकर दस्तावेजों की जांच करेगी। -कमल किशोर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article