फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Private schools across the district will be renewed by March 31

हमीरपुर (हि. प्र.): जिले भर के निजी स्कूलों का 31 मार्च तक होगा नवीनीकरण

Sun, 19 Feb 2023 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उच्चतर शिक्षा विभाग ने जिले भर के निजी स्कूल प्रबंधकों को शिक्षा विभाग से प्राप्त मान्यता दस्तावेजों को 31 मार्च तक नवीनीकरण करवाने के निर्देश जारी किए हैं। इस बार निजी स्कूल प्रबंधकों को नवीकरण करवाने के लिए ऑफलाइन कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्कूल प्रबंधक ऑनलाइन इमर्जिंग हिमाचल पोटर्ल पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पूर्व में ऑनलाइन आवेदन सुविधा न होने से स्कूल प्रबंधकों काे काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी लेकिन अब स्कूल प्रमुख स्कूल में बैठकर ही शिक्षा विभाग से स्कूल के लिए मान्यता और नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


निजी स्कूल प्रबंधकों को मान्यता प्राप्त करने के लिए पूर्व में शिक्षा विभाग के अनुमति पत्र का होना आवश्यक होता है। अनुमति मिलने के बाद शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीम स्कूल का निरीक्षण करती है और स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता और सभी सुविधाओं की जांच के बाद स्कूल की रिपोर्ट को आगे भेजती है। इसके उपरांत ही स्कूल का पंजीकरण किया जाता है। विभाग स्कूल का पांच वर्ष के लिए पंजीकरण करता है। इसी बीच इन स्कूलों को प्रत्येक वर्ष मान्यता प्राप्त दस्तावेजों का नवीनीकरण करवाना पड़ता है। वर्तमान में जिले भर में 300 निजी स्कूल चलाए जा रहे हैं। इन सभी स्कूलों के स्कूल प्रमुखों को 31 मार्च तक ऑनलाइन इमर्जिंग हिमाचन पोटर्ल पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले भर के निजी स्कूल प्रमुखों को 31 मार्च तक मान्यता प्राप्त दस्तावेजों का नवीनीकरण करवाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिन स्कूलों के स्कूल प्रमुख समय रहते स्कूल दस्तावेजें को रिन्यू नहीं करवाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बीडी शर्मा, उप निदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed