फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Preparations begin for the 80th state-level Independence Day celebrations in Barsar

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू

Tue, 04 Aug 2026 03:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 04 Aug 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर बड़सर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। एडीसी अभिषेक गर्ग ने सोमवार को मिनी सचिवालय के सम्मेलन हॉल में जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय समारोह के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर का मैदान चिह्नित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से इसकी अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी। एडीसी ने लोक निर्माण, जल शक्ति सहित संबंधित विभागों को मैदान तैयार करने का कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को आयोजन स्थल का ले-आउट प्लान तैयार कर उसी के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

एडीसी ने निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर पेयजल, शौचालय, बिजली, टेंट और अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने 15 अगस्त को मौसम खराब होने की स्थिति के लिए भी वैकल्पिक तैयारियां रखने को कहा। बैठक में मंच निर्माण, साज-सज्जा, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल, अतिथियों के ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त कार्यालय के सहायक आयुक्त संजीत सिंह, एसडीएम स्वाति डोगरा, एसपी बलवीर सिंह, एएसपी लालमन शर्मा, आरटीओ राजीव ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed